फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फसल नुकसान के पहुंच रहे रोजाना 15 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। पथरी वन चौकी में जंगली जानवरों से खेतों में खड़ी फसलों के नुकसान के रोजाना 10 से 15 आवेदन आ रहे हैं। वन कर्मचारी पहले खेतों में जाकर फसल के नुकसान का जायजा ले रहे हैं। उसके बाद रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार पथरी वन चौकी क्षेत्र में आदर्श टिहरी नगर, टिहरी डोब नगर, टिहरी विकास नगर, टिहरी भगीरथी नगर, घौंटी, पथरी, सुभाषगढ़, दिनारपुर, अम्बूवाला, झाबरी, धनपुरा, घिस्सुपुरा, पदार्था, वन गुर्जर बस्ती, घोस्सीपुरा, डोगीवाला, रानीमाजरा, टिकोला, धारीवाला, हरसीवाला, शेरपुर, भट्टीपुर, भोवापुर चमरावल, शाहपुर शीतलाखेड़ा, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां आदि गांव पड़ते हैं। हाथी इन गांवों के किसानों की फसलों का नुकसान करते हैं। पथरी वन चौकी पर तैनात वन दरोगा हरीश वालिया का कहना है कि वन चौकी में जंगली जानवरों से खेतों में खड़ी फसलों के नुकसान के पिछले एक माह में करीब चार सौ आवेदन आ चुके हैं। इनमें से करीब तीन सौ आवेदन पर फसल के नुकसान की रिपोर्ट लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें