फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फोटो स्टूडियो से कैमरा, लैंस और फ्लैश चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक फोटो स्टूडियो से करीब 70 हजार रुपये कीमत का कैमरा और अन्य उपकरण चोरी कर लिया गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मनोज वर्मा निवासी गुघाल रोड, पाण्डेवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फोटो स्टूडियो की दुकान है। नौ जुलाई को दोपहर करीब 2:30 बजे वह दुकान का शीशे वाला लॉक लगाकर किसी काम से बाजार गए थे। कुछ देर बाद लौटने पर दुकान के अंदर रखा कैमरा, एक लेंस और बैग में रखे दो फ्लैश गायब मिले। इसके बाद आसपास लगे कैमरे चेक किए तो सामान चोरी किए जाने का पता चला।
सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि सोमवार को तहरीर मिलने के बाद देर रात इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों को चिह्नित कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें