फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता ने छोटी उम्र में ही रोशन किया हरिद्वार का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार की अमृता चितकारिया ने हाल ही में एक और उपलब्धि दर्ज की है। अमृता दिल्ली विवि के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई कर रही हैं। जहां वह प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्राप्तांकों के आधार पर स्नातक के बैच में टॉपर रही हैं। 26 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित स्टीफंस कॉलेज के वार्षिक दीक्षांत समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में पौड़ी के सेंट जोसेफ़ स्कूल से हाईस्कूल में 97 प्रतिशत और वर्ष 2016 में देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल से इंटरमीडिएट में 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद दिल्ली के प्रसिद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज में दाखिला लिया, जहां उन्होंने सर्वाधिक अंक हासिल किए। इसके लिए दीक्षांत समारोह में सिंगापुर से पधारे मुख्य अतिथि भारतीय उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया। अंग्रेजी में मास्टर्स डिग्री के लिए अमृता को ब्रिटेन के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों यूनिवर्सिटी ऑफ लिसेस्टर तथा यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो से आमंत्रण मिला है। अमृता के पिता सुरेंद्र चितकारिया देहरादून जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं, जबकि मां आरती चितकारिया ज्वालापुर, हरिद्वार के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज धीरवाली में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें