फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने भूपतवाला में अमृत योजना के कार्योनं का श्रीगणेश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर विकास मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को भारतमातापुरम भूपतवाला में अमृत योजना के कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस योजना में भूपतवाला से भीमगोड़ा तक पानी की नई लाइन डाले जाने से जनता की पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने सीवर की सुविधा से वंचित भूपतवाला क्षेत्र को भी सीवर लाइन से जोड़ने का काम जल्दी शुरू कराने का आश्वासन लोगों को दिया।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री ने समारोह स्थल भारतमातापुरम पार्क में एक पुस्तकालय भी बनाने का ऐलान किया। क्षेत्रीय पार्षद अनिल मिश्रा ने बरातघर बनाने की मांग की थी, लेकिन मंत्री ने पुस्तकालय बनाने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से कहा कि विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने की जरूरत है। कार्यक्रम में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय, अमृत डिवीजन के परियोजना प्रबंधक संजय सिंह उपस्थित थे। परियोजना प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि भूपतवाला से भीमगोड़ा तक 6 करोड़ 20 लाख रुपये की योजना में 12 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली जानी है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महामंत्री पूरन पांडेय, तरुण नैय्यर, सतीश चंद्र शर्मा, राकेश मिश्रा, मुकेश पुरी, राजेश पुरी, सुंदर शर्मा, विदित शर्मा, नरेश शर्मा, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें