फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने जानी राजेश की पीड़ा, दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार। अपने पिता की भूमि को राजस्व भूलेखों में चढ़वाने को 17 अप्रैल से परिवार सहित धरने पर बैठे राजेश कुमार को न्याय दिलाने को ज्वालापुर सीट से भाजपा के विधायक सुरेश राठौर और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने धरने पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराएंगे। इस दौरान किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह चौहान भी पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर को ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर चंदन सिंह कार्यकर्ताओं के साथ तहसील में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। विधायक सुरेश राठौर ने राजेश से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह ने भी कहा कि संगठन स्तर पर समर्थन दिलाकर राजेश की आवाज को शासन तक पहुंचाएंगे। वहीं इनके बाद किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ राजेश कुमार के धरने पर पहुंचे। राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 1997 में उसके पिता को मृत दर्शाकर और नि:संतान बताकर उसके चचेरे भाइयों ने उसकी जमीन राजस्व अभिलेखों में अपने नाम दर्ज करवा ली। तत्कालीन तहसीलदार और लेखपाल ने मृत्यु प्रमाणपत्र भी नहीं देखा। इसके बावजूद जमीन उनके नाम दर्ज कर दी गई। राजेश कुमार के अनुसार उसके पिता की मृत्यु वर्ष 2008 में हुई। पिता की मृत्यु के बाद राजेश अपने चचेरे भाईयों से हिस्सा मांगता रहा, लेकिन सालभर तक उसके साथ बहाना करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें