फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने की शिक्षकों की बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हरिद्वार। उच्च शिक्षा निदेशक एवं हल्द्वानी एमबी पीजी कालेज के प्राचार्य के निलंबन के विरोध में एनएसयूआई ने चंद्राचार्य चौक पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को एनएसयूआई के जिला महासचिव मयंक सिंह ने कहा कि सरकार के हिटलशाही रवैये से शिक्षकों का गलत तरीके से निलंबन किया गया है। कहा कि शिक्षकों के सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। कहा कि एनएसयूआई शिक्षकों की निलंबन वापस होने तक विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि एबीवीपी सत्ता के दम पर गुंडागर्दी कर रही है। एबीवीपी के कार्यकर्ता शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सचिन चौधरी ने कहा कि शिक्षकों की बहाली जल्द की जाए, अन्यथा चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इस दौरान प्रिंस, आशीष, गौरव वर्मा, आशु, पवन, प्रफुल, आशीष, विजय, विशाल, अमित, अदम्य, जोनी, पार्थ, अतुल, किशोर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें