फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हरकी पैड़ी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कुंभ के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। अब हरकी पैड़ी पर एटीएस की तैनाती की गई है। एटीएस का गुलदार नाम दिया गया है। ऋषिकेश में रामझूला के समीप एक अन्य झूला पुल एवं हरिद्वार की तर्ज पर मिनी सीसीआर बनाने की भी योजना है।
कुंभ में पुलिस यातायात और सुरक्षा को बड़ी चुनौती मानकर चल रहा है। मंगलवार को एडीजी कानून व्यवस्था, एडीजी इंटेलीजेंस विनय कुमार ने अधीनस्थों के साथ बैठक के बाद कुंभ क्षेत्र का दौरा किया। पन्ना लाल भल्ला कालेज से सटे मैदान में स्टेडियम बनने के बाद कुंभ में पुलिस लाइन के लिए टिबड़ी, केशव कुंज, डीपीएस के पीछे एवं बैरागी कैंप में स्थान की संभावनाओं को तलाशा गया। हरकी पैड़ी पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था के ब्लू प्रिंट को लेकर मंथन हुआ। तय हुआ कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी होनी चाहिए। लिहाजा ‘गुलदार’ फोर्स की एक टुकड़ी सीसीआर में ही कैंप करेगी। राउंड द क्लॉक उसका काम हरकी पैड़ी क्षेत्र में सघन चेकिंग का रहेगा। भीड़ नियंत्रण को लेकर भी चर्चा हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर भी विस्तार से राय मशविरा हुआ। हरकी पैड़ी क्षेत्र के भ्रमण के बाद सीसीआर में पहुंचे एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि कुंभ के स्थायी एवं अस्थायी कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई है। ऋषिकेश में रामझूला पर मेलों के दौरान भगदड़ की स्थिति बनी रहती है लिहाजा एक और झूला पुल बनाने की योजना है । ऋषिकेश में मिनी सीसीआर का काम पुलिस को मिलने वाले बजट से कराने की भी योजना है। बताया कि ‘गुलदार’ की एक टुकड़ी अब सीसीआर में तैनात रहेगी। बताया कि पार्किंग एवं सुरक्षा पर विशेष फोकस है। आतंकी घटनाओं को लेकर भी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी इंटेलीजेंस बरिंदरजीत सिंह, एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, एएसपी टी मंजूनाथ समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें