फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की आत्मा की शांति के लिए कराया यज्ञ

विज्ञापन
हवन यज्ञ - फोटो : demo photo
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री महंत विनोद गिरि के नेतृत्व में भूपतवाला स्थित बाबा अमीर गिरि घाट पर संतों और स्थानीय लोगों ने पुलवामा के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हवन यज्ञ किया। संतों ने आहुति देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

महंत विनोद गिरि ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए सेना को हथियार चलाने की अनुमति भारत सरकार को देनी चाहिए। पत्थरबाजों, देश विरोधी नारे और देश के झंडे का अपमान करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने देश हित में कश्मीर से धारा 370 को हटाने की मांग करते हुए कहा कि जल्द ही संत समाज का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर धारा 370 को समाप्त करने की मांग करेगा। पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। आतंकवाद का खात्मा जरूरी है। महंत जमनादास, स्वामी मदनानंद, स्वामी जगत गिरि, स्वामी संजयनाथ, स्वामी रमेशानंद, स्वामी विनोदानंद, स्वामी पूर्णानंद गिरि, स्वामी गौतम गिरि, स्वामी रवि गिरि, स्वामी श्याम गिरि, स्वामी केशव गिरि, स्वामी जामवंत बाबा, स्वामी खुमान गिरि, स्वामी भोला गिरि, प्रमोद शास्त्री के अलावा विदित शर्मा, मनोज जखमोला, शुभम चौधरी, मोहित जोशी, नरेश गिरि, हर्षवर्द्धन जैन, अंकित, सीता राघव, संपत, छज्जू सिंह, शिवदास दुबे, गौरव गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें