फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के शहीद जवान हेमराज की अस्थि गंगा में की प्रवाहित

विज्ञापन
martyr hemraj meena
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान हेमराज मीणा की अस्थियों का विसर्जन हरकी पैड़ी स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर विधि विधान से हुआ। अस्थि विसर्जन उनके बड़े बेटे अजय मीणा ने किया। तीर्थ पुरोहित नरेश प्रधान आदि ने अस्थि विसर्जन कराया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह नौ बजे राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र स्थित विनोद कलां गांव के 43 वर्षीय हेमराज मीणा की अस्थि विसर्जन करने उनका परिवार हरिद्वार पहुंचा। हरकी पैड़ी पर स्थित ब्रह्मकुंड में उनके 11 वर्षीय बेटे अजय मीणा ने अपने ताऊ देवलाल मीणा के सहयोग से अस्थि विसर्जन किया। इस दौरान शहीद का भतीजा मोनू, भाभी उच्चाबाई व अन्य परिजन भी अस्थि विसर्जन में शामिल हुए। इस दौरान देवलाल मीणा ने बताया कि शहीद हेमराज ने करीब 18 साल पहले सीआरपीएफ में नौकरी शुरू की थी और 61वीं बटालियन में सेवा दे रहे थे। वह एक दिन पहले अपनी बटालियन में ड्यूटी पर पहुंचे थे। घर से विदा होने से पूर्व उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया था कि वह 20 दिन में वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें