फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरक्षक बलिदान दिवस की तैयारियां तेज, डीएम ने अफसरो के साथ लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गो रक्षक बलिदान दिवस पर आठ फरवरी को ग्राम कटारपुर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी दीपक रावत ने गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक रावत ने ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों से गांव में आवागमन तथा सुरक्षा की दृष्टि से सुगम एवं सुरक्षित स्थानों की जानकारी ली। पांच से आठ फरवरी तक चलने वाले गो रक्षक बलिदानियों की स्मृति में होने वाले कार्यक्रम को लेकर डीएम ने गांव में प्रशासनिक इंतजामों केे लिए सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह को निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि देसी गाय नस्ल सुधार के लिए ग्रामीणों की ओर से लगाई जा रही प्रदर्शनी में जनपद के पशु कल्याण विभाग की ओर से पशुओं के टीकाकरण, पशु बीमा व दवा वितरण कर गोपालकों को राहत दी जाएगी। दंगल में सहयोग के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके डोभाल को जरूरी निर्देश दिए। ग्राम प्रधान ने स्मारक स्थल तक पहुंचने से पहले मार्ग में पड़ने वाली पुलिया के क्षतिग्रस्त होने तथा गांव में पानी की निकासी की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। डीएम ने प्रधान को जिलाधिकारी कोष से पुलिया व निकासी की व्यवस्था कराने की बात कही। जिलाधिकारी ने गांव में बने प्राथमिक विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर गोरक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश कुमार, महामंत्री अनुज वालिया, कोषाध्यक्ष सौरभ, ग्राम प्रधान कटारपुर, नूतन कुमार, श्याम सिंह चैहान, सचिन चैहान सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें