फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को जगाने के लिए बजाए घंटे घड़ियाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रोडवेज बस स्टैंड की शिफ्टिंग के विरोध में सोमवार को महानगर व्यापार मंडल ने सरकार को जगाने केे लिए घंटे घड़ियाल बजाकर और शंखनाद कर आरपार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि बस अड्डे को शिफ्ट करने की मुहिम सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं करने तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बस अड्डे का शिफ्ट होना हरिद्वार की जनता के लिए काला अध्याय साबित होगा। उन्होंने सरकार के प्रतिनिधियों की खामोशी पर भी सवाल उठाए। कहा कि सोई हुई सरकार को जगाने के लिए घंटे घड़ियाल एवं शंखनाद कर जगाने का प्रयास किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष नाथीराम सैनी एवं मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया ने कहा कि बस अड्डे की शिफ्टिंग बर्दाश्त नहीं की जागी।
विज्ञापन

महानगर इकाई के संरक्षक शंभू नाथ शर्मा और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा लगातार इस प्रकरण पर चुप्पी साधे है। सराय ग्राम में बस अड्डे को शिफ्ट करने की योजना भू-माफियाओं को लाभ देने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान शहर अध्यक्ष तेजप्रकाश साहू, अरुण प्रकाश राघव, गोपाल प्रधान, आशीष पाराशर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतकमल, राघव मित्तल, मुकेश अग्रवाल, उमंग अरोड़ा, गुरुप्रीत सिंह, राजेश सुखीजा, अजय वाधवा, हरीश खत्री, नवीन सैन, नरेश जोशी, पंकज माटा, एसएन तिवारी, कैलाश भट्ट, रविबाबू शर्मा, सुधीर दुआ, कमल चावला, जुगल किशोर, शंकर अरोड़ा, कृष्ण गोपाल गुप्ता, रमेश अरोड़ा बनारसीदास, रमेश लूथरा, धर्मेंद्र सैनी, गुरविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, मोहनलाल, योगेश अरोड़ा, समीर मलिक, विनोद गिरि, पंकज सुखीजा, ऋषभ वशिष्ठ, सतीश बंसल, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें