फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बाढ़ से निपटने के लिए बनाई गई 12 राहत चौकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बाढ़ से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए जनपद में 12 बाढ़ राहत चौकियां बनाई गई हैं। इन पर राजस्व, पुलिस, आपदा मित्र समेत चार कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। ये गंगा व नदियों की बाढ़ में ग्रामीणों के लिए मददगार बनेंगी।
विज्ञापन

जिले में गंगा नदी और उसकी सहायक नदियां जा रही हैं, जाे धर्मनगरी की तहसील हरिद्वार, लक्सर, रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र से गुजर रही हैं। इनमें बरसात के सीजन में पानी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो जाता है। बरसाती नदियां और गंगा ऊफान पर बहने लगती हैं। जिससे इनके आसपास बसे ग्रामीणों को बाढ़ की विभिषिका भी झेलनी पड़ती है। बाढ़ से लोगों की हजारों बीघा बीघा जमीन और फसलें बह जाती हैं। गांवों में भी बाढ़ का पानी घुस जाता है। नदियों में पशुओं और ग्रामीणों के बहने की भी आशंका बनी रहती है। इन सबसे ग्रामीणों को बचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बरसात में इंतजाम किए गए हैं।
जिसमें गंगा और सहायक नदियों के बाढ़ आशंकित क्षेत्रों में बाढ़ राहत चौकियां बनाई गई हैं। इन पर ग्रामीणों को बाढ़ से बचाने के लिए उपकरण एवं सामग्री रखी गई है। चौकियां पर तैनात कर्मचारियों को भी 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। 15 जून से बाढ़ राहत चौकियाें को सक्रिए कर दिया गया है, ताकि, आपदा के संकट में लोगाें को सुरिक्षत रखा जा सके।
विज्ञापन


ये जिला आपदा कंट्रोल के नंबर:-
- 01334-223999, 01334-239444, टोल-फ्री नंबर- 1077-

ये हैं जिले की बाढ़ राहत चौकियां
-
हरिद्वार तहसील क्षेत्र
- श्यामपुर, गैंडीखाता, बिशनपुर कुंडी, जसवावाला
-
रुड़की तहसील क्षेत्र
- बढ़ेड़ी राजपुतान
-
लक्सर तहसील क्षेत्र
- बालावाली, माड़ाबेला, भिक्कमपुर, गोवर्धनपुर

भगवानपुर तहसील क्षेत्र
- बुग्गावाला, तेलपुरा, छांगामजरी,
-
बाढ़ राहत चौकियाें पर कर्मचारियों और सुरक्षा उपकरण रखवा दिए गए हैं। इनसे बाढ़ में आने वाली आपदा से लोगों को बचाया जाएगा। कर्मचारियों को समय-समय पर सतर्क भी किया जाएगा, ताकि, लोगों को आपदा से बचाया जा सके।
विज्ञापन


मीरा रावत, जिला आपदा अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें