फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा ने स्कूल में की खुदकुशी

Fri, 31 Mar 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
     
विज्ञापन

बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल (भेल सेक्टर-चार) में रिजल्ट सुनने पहुंची 11वीं की छात्रा ने दो विषयों में बैक आने पर स्कूल के शौचालय में दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बेटी को ट्यूशन पढ़ने नहीं भेजा तो शिक्षकों ने उसे फेल कर दिया। इस दौरान शिक्षकों और परिजनों में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने जैसेतैसे परिजनों को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विष्णुलोक निवासी संविदा भेलकर्मी वेदराम के पास छह बेटे और बेटियां हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी हरप्यारी 11वीं की छात्रा थी। शुक्रवार को उसका रिजल्ट आना था। इसके लिए सुबह ही हरप्यारी अपनी दो सहपाठियों और उनके परिजनों के साथ स्कूल पहुंच गई। रिजल्ट घोषित हुआ तो छात्रा की दो विषय में बैक आने की जानकारी शिक्षक ने दी। इससे वह मायूस हो गई। छात्रा ने अपनी सहपाठी की मां सुमनलता से कहा कि वह स्टाफ रूम से होकर आ रही है। काफी देर तक जब हरप्यारी नहीं लौटी तो सहपाठी और उसकी मां घर चली आईं। घर आकर उन्होंने छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद छात्रा के परिजन भी स्कूल पहुंच गए। तब तक स्कूल के सभी बच्चे घर जा चुके थे। प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह ने उन्हें बताया कि स्कूल बंद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर हरप्यारी के परिजन भी यह मानकर घर लौट आए कि शायद बेटी भी लौट गई होगी। इसी बीच प्रधानाचार्य स्कूल के एक चपरासी के साथ सारे कमरे बंद कराने चले गए। लड़कियों के शौचालय से पानी टपकने की आवाज आने पर प्रधानाचार्य बाहर ठिठक गए। कुछ देर बाद अंदर पहुंचने पर देखा तो सभी शौचालय खुले थे, लेकिन एक शौचालय का दरवाजा आधा बंद था। उसे जब उन्होंने खोला तो देखा कि पानी के पाइप में दुपट्टे का फंदा लगाकर छात्रा का शव लटक रहा था। प्रधानाचार्य की सूचना पर तुरंत कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन समेत बड़ी संख्या में भेलकर्मी भी स्कूल पहुंच गए। आते ही छात्रा हरप्यारी के परिजन प्रधानाचार्य और स्टाफ पर भड़क  गए। आरोप लगाया कि परिजनों ने बेटी को ट्यूशन पढ़ने नहीं भेजा तो स्टाफ ने जानबूझकर बेटी को फेल कर दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे हालात को संभाला। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया छात्रा की दो विषयों में बैक आने पर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें