अमा उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भी शिक्षा व्यवसाय में कदम रखा है। उन्होंने उत्तरी हरिद्वार के संत बाहुल्य सप्तऋषि क्षेत्र में खाटू श्याम भवन में अपने माता-पिता के नाम से ट्रस्ट गइित कर कक्षा आठ तक पब्लिक स्कूल का शुभारंभ किया है।
जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव स्वामी देवानंद सरस्वती के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अपनी माता-पिता श्यामो देवी तथा रमेशचंद्र कौशिक के नाम से ट्रस्ट बनाकर इस पब्लिक स्कूल से शिक्षा व्यवसाय में कदम बढ़ाया है। स्कूल का नाम साध्वी आनंद ज्योति पब्लिक स्कूल रखा गया है। इस नाम से पहले से वहां पर स्कूल संचालित होने से उसका नाम नहीं बदला गया है। स्वामी देवानंद सरस्वती ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को क्षेत्र में एक अच्छे इंटर कालेज की लंबे समय से मांग थी, जिसको पूरा करने की दिशा में उन्होंने पहल कर दी है। इस स्कूल में बहुत कम खर्च पर बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की राजकीय चिकित्सालय की मांग को भी पूरा कराने का उन्होंने आश्वासन दिया है। क्षेत्रीय पार्षद अनिल मिश्रा ने अपने भी मंत्री को पब्लिक स्कूल खोलने की बधाई दी है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी भी है कि शहरी विकास मंत्री ने राजकीय इंटर कालेज खुलवाने के बजाय अपना ही पब्लिक स्कूल खोला है।