अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
वर्ल्ड वेटलैंड डे के अवसर पर वन विभाग की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में नौनिहालों ने वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश दिया।
हरिद्वार के रसियाबड़ स्थित झिलमिल झील आरक्षित क्षेत्र में वन विभाग के अतिथिगृह परिसर में समीपवर्ती क्षेत्र के छह विद्यालयों के 170 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर 12 छात्रों की टीम को साइकिल से झिलमिल झील का भ्रमण कराया गया।
रासियाबढ के वन क्षेत्रधिकारी प्रदीप उनियाल ने कहा कि वेटलैंड डे के अवसर पर वन विभाग की ओर से विद्यालयी छात्रों के बीच प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और नई पीढ़ी को आर्र्दभूमि के संरक्षण के उपाय व वन जीवों के प्रति जागरूक करना है। वहीं सभी बच्चों को झिलमिल झील में बारहसिंघा का दीदार भी कराया गया है। वन प्रभागीय अधिकारी आकाश वर्मा ने बताया कि झिलमिल झील में अधिकतर बारहसिंघा की प्रजाति पाई जाती है। प्रभागीय वनाधिकारी के मुताबिक दलदल खत्म हो जाएगी तो बारहसिंघा की भी प्रजाति खत्म हो जाएगी ।वन्य जीव व बारहसिंघा की प्रजाति को बचाना हमारा सबका कर्तव्य है । वहीं जंगल में पॉलिथीन का प्रयोग न करें।
डीएफओ आकाश वर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया है। निबंध प्रतियोगिता में पूनम रावत पहले, यशोदा दूसरे और हिमानी रावत तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला में मुसरत पहले, सलमा दूसरे और हरीश तीसरे स्थान पर रहे। साइकिल प्रतियोगिता में अंकित पहले, पुष्पेंद्र दूसरे और योगेंद्र तीसरे स्थान रहे। कार्यक्रम में अध्यापक सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, नरेंद्र कुमार, डॉ. शगुन सिंह, श्यामसुंदर मौर्य, आनंद फत्र्याल, सीमा तोपल, अशोक गुप्ता, वन दरोगा गजराज भंडारी, गोपाल नेगी, मोहन रावत आदि उपस्थित थे।