फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वीजा और टिकट के नाम पर 11.50 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर वीजा और टिकट दिलाने का झांसा देकर 11 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलमूर्ति विहार फेज-1 जमालपुर कलां कनखल निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विदेश जाना चाहती थी। इसके लिए वीजा और टिकट के लिए संपर्क किया था। तब तीन लोगों से बातचीत हुई। इसके बाद उन्हें पैसे ट्रांसफर किए गए। 26 दिसंबर 2024 से 11 जुलाई 2025 के बीच सद्दाम हुसैन, माल बाबू और मोहम्मद गालिब को वीजा और टिकट के लिए अलग-अलग किस्तों में कुल 11.50 लाख रुपये दिए।

आरोप है कि रकम लेने के बाद इन लोगों ने उन्हें फर्जी टिकट और वीजा भेज दिया। बाद में इस बारे में पता चला तो ठगी का अहसास हुआ। सद्दाम हुसैन के खाते में तो माल बाबू यूपीआई के जरिये रकम भेजी थी। मामले में ऑनलाइन साइबर टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई। साइबर सेल की जांच के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि आगे की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें