फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन लाइन को आबादी से बाहर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। नसीरपुर कलां में बिजली के ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन लाइन को आबादी से बाहर करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों का घेराव किया। एसडीओ सचिन सचदेवा और जेई राधेश्याम ने ग्रामीणों को आश्वास्त किया कि ग्राम पंचायत की ओर से भूमि का प्रस्ताव पास होने पर ट्रांसफार्मर व हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि साजिद अली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बताया कि आबादी में हाईटेंशन लाइन से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ग्राम प्रधान के निर्णय के अनुसार जल्द ही ग्राम पंचायत की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें ट्रांसफार्मर व हाईटेंशन लाइन को आबादी से बाहर शिफ्ट करने के लिए भूमि का प्रस्ताव पास कर दिया जाएगा। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से भूमि उपलब्ध होते ही जल्द कार्यवाही शुरू करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें