फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरीयों की थाह ले रही खुफिया एजेंसियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद जिले में कश्मीरी नागरिकों को लेकर खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। जिले भर के शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों से लेकर अन्य जगह रह रहे कश्मीरियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि वे मूल रूप से कहां से ताल्लुक रखते हैं और सोशल मीडिया पर किस आईडी से एक्टिव हैं।
विज्ञापन

हालांकि यह जानकारी सुरक्षा के मद्देनजर जुटाने की बात पुलिस अफसर कह रहे हैं, जिससे कि जिले में किसी तरह कास बवाल न हो। रुड़की में एक कश्मीरी नागरिक को लेकर हंगामा हो चुका है। इसलिए हरिद्वार पुलिस चौकस हो गई है। यह जानकारी जुटाई जा रही है कि यहां क्या कर रहे हैं और कब से रह रहे हैं। पूर्व में किसी आपराधिक वारदात में तो शामिल रहे है या नहीं, ऐसे कई सवालों की लिस्ट खुफिया एजेंसियों ने तैयार की है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा के लिहाज से यह जानकारी जुटा रहे हैं, इसके अलावा कोई अन्य मकसद नहीं है।
--------------------------------------
एसएसपी ने की आमजन से अपील
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर चल रही टिप्पणियों को लेकर एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर तरह तरह के संदेश प्रचारित प्रसारित होते रहते हैं, इसलिए उन्हें गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी संदेश की सत्यता जाने बिना उस पर कोई टिप्पणी किसी को नहीं करनी चाहिए। साइबर सेल, सीआईयू भी सोशल मीडिया पर पूरी तरह से निगाह रखे हुए है। यदि कुछ भी आपत्तिजनक प्रचारित प्रसारित किया जाता है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें