हरिद्वार। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के विरोध में तीसरे तीन भी शहर के विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। विभिन्न संगठन और संस्थाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।
रेलवे स्टेशन के रेलवे रोड पर रिक्शा, ऑटो, टैक्सी यूनियनों के साथ शिवमूर्ति व्यापार मंडल, मायापुरी व्यापार मंडल के व्यापारियों ने एक मंच आकर पाकिस्तान के पुतले की शव यात्रा निकाली। इस मौके पर देवभूमि टैक्सी यूनियन के सदस्य राजू मनोचा, चंद्रशेखर कुर्ल, रवि जैसल ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकत का जवाब देना होगा। इस मौके पर जितेंद्र चौरासिया, मुकेश कुच्छल, प्रेम कुमार, गंगाशरण, कपिल विश्नोई, राजकुमार, हरि, सुरेश अरोड़ा, सुरेश गुप्ता, संदीप कुमार, अमित गर्ग, मनमोहन मल्होत्रा आदि शामिल हुए। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर में पीठ बाजार से लेकर देशरक्षक तिराहे तक मार्च निकाला। उन्होंने देशरक्षक तिराहे पर पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका। इस मौके पर संजू नारंग, गौरव रसिक, राजेंद्र ठाकुर, धर्मवीर, सागर, कृष्ण प्रजापति, विक्की, हिमांशु, सोहनलाल, रनजीत सिंह राणा, तनवीर आदि शामिल हुए।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शिवडेल स्कूल जगजीतपुर में पुलवामा में शहीदों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री भगवान सिंह कार्की ने कहा कि शहीदों की शहादत पर जश्न मनाने वालों को प्रदेश से बाहर किया जाना चाहिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आमोद कुमार चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया जाए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, नाथीराम, स्वतंत्र सैनी, भूपेंद्र सैनी, संजय चौहान, रजत दिवाकर, उदित भारद्वाज, अमित सैनी, अमित कश्यप आदि शामिल हुए। खन्नानगर में मेडिकल केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य अनिल झाम्ब, अनिल अरोड़ा, भारत अग्रवाल, हिमांशु अरोड़ा, मनोज कुमार, सागर मनचंदा, अमन अरोड़ा, नरेंद्र रावत, अपेक्षित त्यागी आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
-----------------
पाकिस्तान के झंडे को फूंककर जताया विरोध
हरिद्वार। राष्ट्रीय हिंदू मंच के कार्यकर्ताओं ने लाल मंदिर पर पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की। उन्होंने आर्यनगर चौक तक जुलूस निकाला और पाकिस्तान के झंडे को फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, अनूप कश्यप, कुलदीप चौधरी, देवेंद्र थापा, लाल बाबू यादव, विजय सिंह, देव कुमार, विरेंद्र चड्ढ़ा, दीपक, शिवम चावला, उज्ज्वल चौधरी, ऋतिक पंडित, नवेंद्र गिरि, मकेश पासवान, अमन चौहान आदि शामिल हुए। दलित एकता मंच ने हरकी पैड़ी स्थित संत शिरोमणी रविदास मंदिर पर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया। पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी, जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल ने कहा कि शहीदों की शहादत का बदला लेने के बाद ही देश के नागरिकों को शांति मिल सकेगी। इस मौके पर बालेश्वर सिंह, तीर्थपाल रवि, सुशील, बलजीत सिंह, बलराम राठौर, जगपाल, मंजीत सिंह, अरविंद चंचल, रफलपाल, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, संदीप गौड़ आदि शामिल हुए। वाल्मीकि समाज एकता मंच शिवालिकनगर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर संजय टांक, विरेंद्र तेश्वर, सुधीर चावरिया, अमित छाछर, प्रदीप, विपिन, अभिषेक तेश्वर, विपिन छाछर, शिवकुमार, अरुण कांगड़ा, संजय भगत, संजय घाघट, प्रवेश आदि शामिल हुए।
द ह्यूमन राइट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राकेश नागपाल, डा. पूनम गुप्ता, अनूप प्रकाश भारद्वाज, डा. सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र जिंदर, अशरफ अली, पवन कुमार, विनीत, देवम मेहता, संजय शर्मा आदि ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। श्यामनगर कालोनी के परिवारों ने मां दुर्गा चौक तक कैंडल मार्च निकाला। पाकिस्तान और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर चरणजीत पाहवा, संजू शर्मा, उषा देवी, रीना पाहवा, भावना अरोड़ा, मोहित, गगन, पवन पाहवा, सुनीता, विशाल, अशोक शर्मा, सरदार इंद्रजीत, संजय शर्मा, अनिल, हंसराज आदि शामिल हुए। कनखल में सामाजिक सेना के प्रदेश प्रमुख मनोज चौहान, आकाश शर्मा, अर्जुन यादव, संजय शर्मा, सरफराज अंसारी, संजय चौधरी, राजन मेहंदीरत्ता, लोकेश आदि शामिल हुए।
-------------------
आतंकवाद का पुतला फूंका
हरिद्वार। मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान के पुतले की शवयात्रा निकालकर आतंकवाद का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता को खंडित करने के पाकिस्तान के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान में हाजी मुकर्रम ने कहा कि देश की एकता, भाईचारा और गंगा जमुनी तहजीब हमेशा कायम रहेगी। आतंकवाद को संरक्षण दे रहे पाकिस्तान का काला चेहरा दुनिया के सामने आ चुका है। उन्होंने पूर्व में हुई सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सैन्य कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस मौके पर हाजी जमशेद खान, मुकबिल अंसारी, शौकीन, फिरोज आलम, राव जावेद, शाहिद, फैसल खान, फकीरा खान, आरिफ, तनवीर अंसारी, अय्यूब खान, मंजूर अंसारी, दिलशाद, मेहरबान अली, खालिद, राव सलीम, पप्पन कुरैशी आदि शामिल हुए।