फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा चालक का बिना हेलमेट में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। पुलिस के दिमाग में हेलमेट का चालान इस कदर घर गया है कि ऑटो रिक्शा चालक का चालान भी बिना हेलमेट पहनने के आरोप में कर दिया। सोशल मीडिया पर पुलिस के इस रवैये का मजाक बनाया जा रहा है। वहीं, ऑटो रिक्शा चालक भी पुलिस की इस कार्रवाई से हैरान है। मामला बुधवार का है, लेकिन बृहस्पतिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, यातायात निरीक्षक ने इसे एक मानवीय भूल करार दिया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों में डबल हेलमेट को लेकर पुलिस चालान काटकर जुर्माना वसूलने की ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी उधेड़बुन में पुलिस के दिमाग में केवल हेलमेट का चालान ही है। इस तरह का एक वाकया बृहस्पतिवार को उस समय सामने आया जब ऑटो रिक्शा चालक का चालान पुलिस ने कागजात नहीं होने के आरोप में कर दिया, लेकिन उस चालान पर भी लिख दिया कि चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। ऑटो रिक्शा चालक ने चालान पर यह लिखा हुआ देखा तो वह भी हैरान रह गया। उसे इतना समझ आया कि उसका चालान हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में किया गया है। ये मामला सोशल मीडिया पर पहुंचा तो पुलिस की खूब किरकिरी हुई। हर कोई पुलिस की खिंचाई करता नजर आया। इधर, यातायात निरीक्षक हितेश कुमार का कहना है कि यह मानवीय भूल है। चालान संबंधित धारा में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें