फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे के विरोध में पैदल मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बस अड्डे की शिफ्टिंग के विरोध में शहर व्यापार मंडल, शहर की समस्त इकाईयों एवं अन्य व्यापार मंडल के सदस्यों ने एकजुट होकर हरकी पैड़ी से जिलाधिकारी कैंप कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैयर एवं महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि सराय बस अड्डा कतई सही नहीं है। यात्रियों के हित में भी बस अड्डा सराय स्थानांतरित करना ठीक नहीं है। इसलिए आज सभी व्यापारी एकजुट होकर मुख्यमंत्री से इस निर्णय को वापिस लेने की मांग करेंगे। तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल किशोर बृजवासी एवं शिव कुमार कश्यप ने कहा कि हिंदुओं को गंगा स्नान, गंगा आरती देखने की जो आस्था व इच्छा रहती है उन्हें हरकी पैड़ी से दूर कर आस्था के साथ साजिशन खिलवाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होटल एसोसिएशन से कुलदीप शर्मा एवं मिंटू पंजवानी ने कहा कि अगर बस अड्डे पर जगह कम पड़ती है तो पुराने बस अड्डे के पास सरकारी जमीन है। उसे मिलाकर अड्डे का विस्तार किया जा सकता है। ट्रेवल्स ऐसोसिएशन से उमेश पालीवाल एवं पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि हरिद्वारवासियों, व्यापारियों, तीर्थ पुरोहितों, होटल धर्मशाला संचालकों के हितों को ध्यान में बस अड्डे स्थानांतरण की प्रक्रिया पर रोक लगानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में महाराज किशन सेठ, तेजप्रकाश साहू, हरीश मल्होत्रा, राकेश खन्ना, अरविंद बबली, प्रीतकमल, गोपाल तलवार, बिट्टू पालीवाल, जितेंद्र चौरसिया, हिमांशु शर्मा, हिमांशु गुप्ता, सतेंद्र झा, अनुज तोमर, सुनील तलवार, अरूण प्रकाश राघव, संजय त्रिवाल, राजकुमार गुप्ता, राजीव पाराशर, दिनेश गिरि, धीरज शर्मा, नवीन शर्मा, पंकज सुखीजा, मनोज सिंह, नाथीराम सैनी, राकेश गुप्ता, विजय शर्मा, नरेश जोशी, शुभम अग्रवाल, सूरज गुप्ता, प्रद्युमन शर्मा, सौरभ अग्रवाल, हरीश शर्मा, राघव मित्तल आदि शामिल रहे।
जिलाधिकारी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
हरिद्वार। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुकर्रम अंसारी ने सराय में बस अड्डा शिफ्ट करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सराय मार्ग के अलावा कई ग्रामों की आबादी इस क्षेत्र में आती है। ऐसे में सराय में बस अड्डा बनाया जाना तर्क संगत नहीं है। अल्पसंख्यक क्षेत्र होने के चलते इस क्षेत्र में विवादों की स्थिति पैदा हो सकती है। शासन-प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर इस संबंध में गुहार लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें