अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 22, 23 एवं 24 जनवरी को महिला अस्पताल में जन्मीं बच्चियों को कपड़े देकर सम्मानित किया। सीएमएस डा. भवानी पाल ने अभिभावकों को बच्चियाें की बेहतर पालन पोषण करने को कहा। उन्होंने कहा कि बेटियां कहीं भी बेटों से कम नहीं हैं।
बुधवार को महिला अस्पताल में राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर अस्पताल में 22 जनवरी के बाद जन्मीं 20 बच्चियों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर सीएमएस डा. भवानी पाल ने कहा कि बेटियों के जन्म का खुशी मनाकर स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कल्पना चावला, साक्षी मलिक, पीबी सिंधू, साइना नेहवाल, मेरीकॉम का उदाहरण देते हुए कहा कि आज बेटियों ने देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में बेटियां नए मुकाम हासिल कर रही हैं। हर क्षेत्र में उनका योगदान कमतर नहीं है। इस अवसर पर रोशनाबाद की आरती, पंजनहेडी की ज्योति, रावली महदूद की खुशी, सीतापुर की वंदना, हेत्मपुर की मनीषा, धनपुरा की शिवा, हाजीपुर की ज्योति, शेरपुर की सुमन, भीमगोड़ा की पिंकी, जमालपुर खुर्द की ज्योति, टिबड़ी की शालू, ब्रह्मपुरी की मंजू एवं बसंती, सलीमपुर की पूजा, शेखूपुरा की प्रियंका, ऋषिकुल की पूजा, धनपुरा की केसरजहां आदि की नवजात बच्चियों को गर्म कपड़े दिए गए। कार्यक्रम में डा शिखा जंगपांगी, माधुरी, दिनेश जोशी, एसपी शर्मा, हरेंद्र बिष्ट, मुकेश रावत, अभिषेक, सीता राम पैन्यूली, एसपी चमोली, एसएस कलूड़ा, प्रीति, कविता आदि शामिल हुए।