फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सत्यापन न कराने पर 11 मकान मालिकों पर 1.5 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। बिना सत्यापन किरायेदार और घरेलू नौकर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। 11 मकान मालिकों पर एक लाख पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। साथ ही सभी को बिना सत्यापन किरायेदार न रखने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में शनिवार की सुबह अलग-अलग पुलिस टीमों ने ऑपरेशन प्रहार के तहत टिबड़ी, दादूपुर गोविंदपुर और सुमननगर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों, मजदूरों, घरेलू नौकरों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान कुल 55 लोगों का मौके पर सत्यापन किया गया। दस्तावेज जांचने पर 11 लोग ऐसे मिले, जिन्होंने सत्यापन ही नहीं कराया था।
इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 10 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत प्रत्येक पर 10 हजार कुल एक लाख के कोर्ट चालान किए गए थे। एक पांच हजार का नगद चालान किया गया। इसके अलावा 10 संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन न कराने पर 2,500 के चालान किए गए।सभी मकान मालिकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने किरायेदारों और कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें