बहादराबाद। राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर बहादराबाद में एक दिवसीय नैक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुमिता श्रीवास्तव ने नैक से संबंधित सभी चरणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नैक मूल्यांकन की पूर्व तैयारी के लिए सभी पहलुओं की सही समझ और शैक्षणिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का सुदृढ़ संचालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यशाला को संस्थान के लिए उपयोगी बताते हुए इसे महत्वपूर्ण पहल बताया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रीता सचान, प्रो. मुक्ति नाथ यादव, पंडित ललित मोहन शर्मा, डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता, डॉ. अनिल कटियार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. कविता रानी, डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. पूनम धस्माना, निशांत सैनी आदि मौजूद रहे।