फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के नेता चरणजीत सिंह पाहवा ने ज्वालापुर क्षेत्र में बिना एनओसी के चल ही मांस की दुकानों को एक सप्ताह के अंदर न हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में विहिप नेता ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से स्थानीय लोग मांस की अवैध दुकानों को हटवाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन अब तक दुकानें हट नहीं सकी हैं। बताया कि वर्ष 2010 में जिलाधिकारी ने मांस की सभी दुकानों को नगर निगम क्षेत्र से बाहर करने का प्रस्ताव पास किया था और वर्ष 2017 में नगर निगम बोर्ड ने भी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। अभी तक मांस की दुकानें जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मुस्लिम आबादी भी इन दुकानों से परेशान है और गंदगी व बीमारियां फैल रही है। वर्ष 2016 में सूचना अधिकार अधिनियम से मिली जानकारी का हवाला देते हुए विहिप नेता ने बताया कि नगर निगम ने 12 ही दुकानों को लाइसेंस दिए हुए है। जबकि दुकानों की संख्या सौ से भी ऊपर है। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर अवैध दुकानें बंद न हुई तो वह रेल चौकी के ठीक सामने राम चौक पर आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में गुलफाम पीर, रियासत गौड़, श्याम सुंदर शर्मा, विजेंद्र पंवार, चंद्रशेखर, पवन देवी, धर्मवीर शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें