फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरक ने लिखा स्पीकर को खत, मांगी 18 मार्च की वीडियो रिकार्डिंग 

Fri, 25 Mar 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : file photo
विज्ञापन
हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद बागी विधायक हरक सिंह रावत ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल को पत्र लिखा है। हरक सिंह ने पत्र में स्पीकर से 18 मार्च की सदन की वीडियो रिकार्डिंग मांगी है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही हरक सिंह रावत ने 18 मार्च को सदन में मौजूद सभी सदस्यों की लिस्ट भी उपलब्ध कराने की मांग की है। हरक सिंह ने कहा‌ कि उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। 

कहा कि वह जानना चाहते है कि उनपर आरोप किस आधार पर लगाए गए हैं। हरक ने पत्र में यह भी लिखा है कि उन्हें कानून में अपनी बात कहने का अधिकार है। 

वहीं दल बदल कानून के तहत जारी क‌िए गए नोटिस का जवाब विधायकों ने स्पीकर को दिया है। बागियों ने वह साक्ष्य उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है जिसके आधार पर उन्हें नोटिस जारी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें