फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारबाबा की कसम हरीश रावत की सरकार नहीं बनने दूंगा'

Tue, 26 Apr 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस के बागी विधायक हरक सिंह रावत ने केदार बाबा की कसम खाकर प्रदेश में हरीश रावत की सरकार न बनने देने का ऐलान किया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से नाराजगी के दौरान हरक सिंह ने धारी देवी की कसम खाकर मंत्री पद न लेने का ऐलान किया था।
विज्ञापन


2012 में हरीश रावत को पछाड़ कर विजय बहुगुणा ने प्रदेश में सत्ता संभाली थी। उस समय, हरीश रावत के समर्थक विधायक दिल्ली में डेरा डाल कर बैठ गए थे और करीब एक माह बाद ही इस सियासी ड्रामे का किसी तरह से पटाक्षेप हो पाया था। उस समय मनमाफिक मंत्रालय न मिलने से नाराज हरक सिंह हरीश रावत के साथ ही खड़े दिखाई दे रहे थे।

जबकि कांग्रेस आलाकमान विजय बहुगुणा के साथ खड़ा था। ऐसे में हरक ने बाकायदा धारी देवी की कसम का हवाला देकर कहा था कि वे मंत्री पद नहीं लेंगे। हालांकि, बाद में हरक सिंह इस मामले में सफाई भी देते रहे। सोमवार को दून में पूर्व केंद्रीय मंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे हरक ने बाकायदा केदार बाबा की कसम खाते हुए कहा कि वे प्रदेश में हरीश रावत की सरकार नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत की तुलना ‘नायक’ से

हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
हरक सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तुलना फिल्म नायक के मुख्य किरदार से की। हरक ने कहा कि नायक में भी एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था।

हरीश रावत भी एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बने। लेकिन, नायक में किरदार ने इतना आगे कदम नहीं बढ़ाया था। हरीश रावत ने 24 घंटे मुख्यमंत्री रहते हुए दो-दो कैबिनेट कर कई फैसले कर डाले।

...तो हमने भी की बगावत
हरक सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा ने भी बगावत की थी और हमने भी बगावत ही की है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बाद में कहा कि दोनों मामलों की तुलना नहीं की जा सकती। अगर दोनो मामलों की तुलना की गई तो यह उस महान विभूति का अपमान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें