फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 के टेस्ट फ्लोर के लिए राज्यपाल पर सबकी निगाहें 

Thu, 21 Apr 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गवर्नर केके पॉल - फोटो : file photo
विज्ञापन
हाईकोर्ट नैनीताल के फैसले के बाद अब सभी की निगाह राजभवन पर टिक गई है। महामहिम राज्यपाल इस मामले में क्या फैसला लेते है, इसका इंतजार सभी को है। 
विज्ञापन


क्योंकि हाईकोर्ट के 29 अप्रैल को फ्लोर टेस्ट के आदेश के बाद अंतत: राजभवन को एक औपचारिक आदेश बहुमत साबित करने के लिए जारी करना होगा। साथ ही इससे पहले कई जटिलताओं से पार पाना होगा।
विज्ञापन


हरीश रावत व उनका मंत्रिमंडल बहाल
राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल ने इस मामले में शुरुआती दौर से ही किसी भी तरह के विवाद से बचते हुए संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार ही आगे बढ़ रहे है।

फिलहाल हाईकोर्ट नैनीताल ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति शासन हटाकर 18 मार्च की स्थिति को बहाल किया है। यानि उस दिन हरीश रावत मुख्यमंत्री थे। 

मसला एकदम स्पष्ट है कि हरीश रावत व उनका मंत्रिमंडल बहाल हो चुका है। अब 29 के फ्लोर टेस्ट के लिए राजभवन को आदेश करना होगा। फिलहाल हरीश रावत शाम को राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर चुके है। अब राज्यपाल क्या करते है, सभी की नजर उन्हीं के अगले कदम पर टिकी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें