फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर सुनार के कटे दोनों पैर

Wed, 04 May 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झबरेड़ा ( हरिद्वार)
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हरिद्वार स्थित इकबालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर कस्बे के एक सुनार के दोनों पैर कट गए। परिजन लहुलुहान हालत में सुनार को नजदीक के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में सहारनपुर रेफर कर दिया। मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं कस्बे में होती रही। 
विज्ञापन


झबरेड़ा कस्बे में रामकुमार वर्मा की सुनार की दुकान है। बुधवार को रामकुमार वर्मा झबरेड़ा से इकबालपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आकर उनके दोनों पैर कट गए।

मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं
रेलकर्मियों ने लहुलुहान रामकुमार वर्मा से जानकारी लेकर परिजनों को सूचना दी। नजदीक के एक अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत में सहारनपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक रामकुमार वर्मा किसी काम से सहारनपुर जाने के लिए निकले थे। मगर प्रत्यक्षदर्शियों ने पूछताछ के दौरान जीआरपी को कुछ अलग कहानी बताई। मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होती रही। 

पुलिस के मुताबिक रामकुमार वर्मा का सहारनपुर में इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी मनोज शर्मा का कहना है कि मामला जीआरपी के क्षेत्र में है, जीआरपी ही जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें