गैस सिलेंडर फटने से गिरी मकान की दीवार
- फोटो : amar ujala
हरिद्वार स्थित सिडकुल थानाक्षेत्र में रावली महदूद गांव में एक मकान में बुधवार की तड़के गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर फटने से मकान की दीवार गिर गई। घर के दूसरे कमरे में मौजूद दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए।
एक की हालत गंभीर होने पर जौलीग्रांट भर्ती कराया गया है। तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। रावली महदूद में चतरू पाल ने अपना मकान किराये पर दिया हुआ है। एक कमरे में रहने वाला गणेश (28) पुत्र मोहन लाल सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता है।
चूल्हे का बटन बंद करना भूल गया गणेश
मंगलवार की देर शाम गणेश ने अपने कमरे में खाना बनाया। खाना खाकर ड्यूटी पर चला गया। वह गैस के चूल्हे का बटन बंद करना भूल गया।
बुधवार की सुबह करीब छह बजे वह अपने कमरे पर पहुंचा और जैसे ही कमरे में प्रवेश किया तो क्षेत्र में बिजली गुल होने के चलते हुए उसने उजाला करने के लिए माचिस की तिल्ली जलाई।