फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ मंदिर के लिए खतरा बना गांधी सरोवर

Sun, 23 Jun 2013 01:48 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस गांधी सरोवर की वजह से केदारनाथ धाम में तबाही मची, वह सरोवर अब केदारनाथ मंदिर के लिए खतरा बन गया है। अब जब भी बारिश होगी सरोवर का पानी मलबे के साथ मंदिर की तरफ ही आएगा।
विज्ञापन


पानी ने अपना पुराना रास्ता बदलकर नया बना लिया है, जो मंदिर की तरफ ही जाता है। ऐसे में जब तक वैज्ञानिक अध्ययन कराकर मंदिर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते तब तक धाम में पूजा-अर्चना शुरू हो पाना संभव नहीं है।

इस तथ्य से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (एनआईडीएम) के वैज्ञानिक भी इनकार नहीं कर रहे। एनआईडीएम के प्रोफेशन इन हेड डॉ. चंदन घोष ने कहा कि जिस तरह से गांधी सरोवर टूटा है, उससे भविष्य के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


घोष ने कहा कि सेटेलाइट से इसकी वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश की जा रही है। इस सवाल का भी जवाब तलाशा जा रहा है कि सरोवर क्यों टूटा? पानी का प्राकृतिक रास्ता क्यों बंद हुआ?
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब तक पानी के रास्ते को बंद नहीं किया जाता, तब तक केदारनाथ में किसी प्रकार की मानवीय गतिविधियां नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें