फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथः सर्च ऑपरेशन में मिले 185 शव

Mon, 09 Sep 2013 07:45 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में पुलिस ने शवों की तलाश का दूसरे चरण का अभियान भी पूरा कर लिया है। छह दिन तक चले इस सर्च ऑपरेशन में जंगल से 185 शव बरामद किए गए, जिसमें दो लोगों की शिनाख्त हुई है।
विज्ञापन


दोनों चिलौंड के बताए जा रहे हैं। गरुड़चट्टी से सोनप्रयाग तक चले इस ऑपरेशन में पुलिस को 22 किमी का ट्रैक करना पड़ा। डीआईजी जीएस मार्तोलिया ने बताया कि केदारघाटी में दो चरणों में पुलिस ने 495 शव बरामद किए, जबकि प्रदेश में 594 शव बरामद हो चुके हैं।

पढें, ...तो अब कहां से आ गए इतने शवः भट्ट

एक दिन रहना पड़ा भूखा
दो सितंबर को गरुड़चट्टी से विशेष अभियान शुरू हुआ था जो सात सितंबर तक चला और सोनप्रयाग में खत्म हुआ। इस दौरान शवों की खोज में निकली पुलिस टीम को कई मुश्किलें भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


मौसम खराबी के चलते टीम को पूरे दिन में सुबह और शाम को ही बामुश्किलन काम के लिए पांच-छह घंटे मिल रहे थे। स्टोव खराब होने के कारण टीम को एक दिन भूखे तक रहना पड़ा।

पढें, केदारनाथः पूजा शुरु होने में 3 दिन शेष

ओले पिघलाकर पिया पानी
जब दल के लिए हेलीकॉप्टर से नया स्टोव भेजा गया तब जाकर कहीं राहत मिली, लेकिन पेयजल के लिए अब भी मुश्किलें बरकार थी।

दो दिन दल के सदस्यों ने ओले एकत्र करने के बाद उन्हें गलाकर पानी पिया। यहां तक कि दल के सदस्यों को अपने अभियान के दौरान बरसाती पानी एकत्र कर तक पीना पड़ा।

शवों को खाई से निकाल लाए
शवों को खाई से निकालने और उनके दाह संस्कार में भी इस 28 सदस्यीय दल को मुश्किलें झेलनी पड़ी।

'शंभू' ने चाहा, तभी चढ़ सकेंगे भक्त केदारनाथ

दल का नेतृत्व कर रहे डीआईजी जीएस मार्तोलिया ने बताया कि कई स्थानों पर शवों को अंतिम संस्कार के लिए दो-तीन किमी दूर से लाना पड़ा। दल में 21 पुलिस कर्मी और सात पोर्टर थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें