फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग की तर्ज पर 3 जून से दून में फुटबाल की धूम

Sun, 13 Mar 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फुटबाल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इंडियन सुपर लीग की तर्ज पर देहरादून में तीन जून से उत्तराखंड सुपर लीग का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता में 14 फ्रेंचाइजी टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


टीमों में चार विदेशी खिलाड़ी और छह उत्तराखंड के खिलाड़ी रखने अनिवार्य हैं। बाकी पंद्रह खिलाड़ी देश के किसी भी राज्य से लिए जा सकते हैं। लीग का फाइनल तीन जुलाई को खेला जाएगा।

बाइचिंग भूटिया इसके ब्रांड एंबेस्डर और फुटबालर मनीष मैठाणी आइकन होंगे। शनिवार को उत्तराखंड एडवेंचर स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


फ्रेंचाइजी टीमें रजिस्ट्रेशन फार्म 15 मार्च से ले:
बताया गया कि उत्तराखंड सुपर लीग (यूएसएल) में एआईएफएफ के नियमों के तहत भाग लेने वाली टीम में 25 खिलाड़ी होंगे। इनमें से चार विदेशी, 15 अन्य प्रदेशों से और छह खिलाड़ी उत्तराखंड के रखने अनिवार्य हैं। फ्रेंचाइजी टीमें रजिस्ट्रेशन फार्म 15 मार्च से यूएसएल दफ्तर से ले सकती हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के मुकाबले दून के पवेलियन, पुलिस लाइन, एमपी स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में होंगे।  पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड फुटबाल फेडरेशन के सचिव अख्तर अली, डीएफए के सचिव देवेंद्र बिष्ट, यूएसएल लीग मैनेजमेंट के विरेंद्र रावत, देवेंद्र बुटोला, वीएस रावत, नरेंद्र कार्की आदि मौजूद रहे।

ये टीमें करेंगी प्रतिभाग:
-टिहरी लायंस
-उत्तरकाशी ग्लेशियर
-अल्मोड़ा बुरांश
-बागेश्वर एफसी काफल
-चमोली बुग्याल एफसी
-चंपावत हिल्स
-दून कैपिटल रेंजर्स
-हरिद्वार गंगेज
-नैनीताल एफसी लेक
-पौड़ी प्लाटूंस
-पिथौरागढ़ पैंथर्स
-रुद्रप्रयाग मोनाल्स
-ऊधमसिंह नगर वॉरियर्स
-कार्बेट टाइगर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें