फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीतालः फू़ड प्वाइजनिंग से 29 छात्राओं की हालत बिगड़ी, भर्ती

Mon, 16 May 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
food poisoning - फोटो : File
विज्ञापन
नैनीताल के मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर में फूड प्वाइजनिंग के चलते छात्रावास में रह रही अलग अलग कक्षाओं की 29 छात्राएं बीमार पड़ गई। बीमार छात्राओं को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के छात्रावास में 107 छात्राएं रहती हैं। बीती रात छात्राओं के साथ-साथ स्टाफ कर्मियों आदि को मिलाकर कुल 130 लोगों ने पुलाव और चटनी खाई थी। खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। सोमवार की सुबह जब छात्राएं उठीं तो कई छात्राओं ने पेट दर्द के साथ उल्टी और दस्त की शिकायत की।

शिकायत मिलने पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से अस्पताल के डॉ. अनूप पांडे को स्कूल में बुलाकर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। डॉ. पांडे की सलाह पर विद्यालय प्रबंधन ने सुबह आठ बजे बीमार छात्राओं को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार छात्राओं की पूरी जानकारी

डॉक्टर - फोटो : प्रतीकात्मक
फूड प्वाइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाली छात्राओं में 7वीं कक्षा की नंदनी अरोरा (12), मनस्वी (12), 8वीं कक्षा की स्मृति अग्रवाल (12), साक्षी (13), अंजलि (13), स्नेहा (13), 9वीं कक्षा की आस्था त्रिपाठी (13),  ईशिका कालरा (15), पलक बिष्ट (13), अदिति जायसवाल (15), हर्षिता (14),  अर्पिता भट्ट (14), 10वीं कक्षा की एजिला अरोरा (15), प्रियंका मित्तल  (14), सिमरनदीप (15), अदिति राय (14), गीतांजलि (15), मानसी (14), 11वीं  कक्षा की तनिक्षा अग्रवाल (15), स्तुति गर्ग (15), पलक अग्रवाल (15),  रज्जूश्री (15), सुकीर्ति (15), मैथली (15), यशस्वी (15), प्रणति मेहता  (15), कीर्तिका (15), श्रेया (14) और 12वीं कक्षा की सीमस कौर (16) शामिल  हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने बीमार छात्राओं के परिजनों को घटना की सूचना दे दी। बीडी पांडे अस्पताल में प्रभारी पीएमएस डॉ. कैप्टन राजेश साह और डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया फूड प्वाइजनिंग से ही छात्राएं बीमार हुई हैं। अब सभी की हालत में सुधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें