फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीट शॉप में लगी आग,लाखों का नुकसान

Sun, 24 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देर रात शॉर्ट सर्किट से एक मिष्ठान एवं जनरल स्टोर में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दुकान संचालक ने क्षेत्रवासियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। 
विज्ञापन


दुकान संचालक के अनुसार आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना दीपनगर क्षेत्र हर्रापुल के पास की है।

जानकारी के अनुसार जब्बर सिंह पुत्र सुखलाल सिंह निवासी दीपनगर की हर्रापुल के पास प्रशांत स्वीट शॉप एवं जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। 

दुकान खोलकर बुझाई आग
उन्होंने बताया कि शनिवार रात किसी राहगीर ने करीब ग्यारह बजे दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत क्षेत्रवासियों की मदद से दुकान खोलकर आग को बुझाई। 
विज्ञापन


साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को उन्होंने बताया कि दुकान में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें