फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के यात्रियों की कार खाई में समाई, एक की मौत

Mon, 16 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कमांद के पास गंगोत्री-यमुनोत्री धाम जा रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय बौराड़ी में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को गंगोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे यात्रियों की कार साढ़े नौ बजे कमांद से आगे कोटी गांव के पास अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में दो घायल
दुर्घटना में कुलदीप (22) पुत्र हरिद्वारी निवासी बृजवासन नई दिल्ली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ब्रह्म प्रकाश (37) पुत्र ओम प्रकाश और महेश (36) पुत्र अतर निवासी बृजवासन क्वार्टर नंबर 427 नई दिल्ली घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना का पता चलते ही राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश मोहन डोगरा ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमांद पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सक नहीं होने से उन्हें जिला चिकित्सालय बौराड़ी जे जाना पड़ा।

सीएमएस डॉ. वागीश काला ने बताया कि ब्रह्म प्रकाश की स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामूली घायल महेश की भी मरहमपट्टी की गई, वह भी उनके साथ चले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें