भले ही हर साल प्राकृतिक आपदाएं उत्तराखंड के सीने पर जख्म देकर जाती हों, लेकिन शिक्षा के मामले में यहां के लोगों का रुझान काफी अच्छा है।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की एजुकेशन से जुड़ी नेशनल सैंपल सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। प्रदेश के युवाओं ने सर्वाधिक साक्षर केरल को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में
प्रति एक हजार 29 पोस्ट ग्रेजुएट, 78 ग्रेजुएट, 6 डिप्लोमाधारक, 133 बारहवीं पास पुरुष हैं। जबकि केरल में 16 पोस्ट ग्रेजुएट, 62 ग्रेजुएट, 50 डिप्लोमाधारक, 91 बाहरवीं पास पुरुष हैं। महिलाओं की साक्षरता के मामले में हालांकि केरल थोड़ा आगे है।
उत्तराखंड में 19 पोस्ट ग्रेजुएट, 39 ग्रेजुएट, 3 डिप्लोमाधारक, 87 बाहरवीं पास, 121 दसवीं पास महिलाएं हैं, जबकि केरल में 20 पोस्ट ग्रेजुएट, 70 ग्रेजुएट, 40 डिप्लोमाधारक, 108 बारहवीं पास, 136 दसवीं पास महिलाएं हैं।