फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल के रूम में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव 

Mon, 21 Mar 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में इंजीनियरिंग की एक छात्रा का शव पंखे पर लटका मिला। दोपहर के समय इस अनहोनी का पता चला तो अफरातफरी मच गई। कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


पुलिस प्रथम दृष्टया इसे खुदकुशी का मामला मानकर चल रही है। एसओ ने बताया कि शिखा के परिजनों के आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। पीएम रिपोर्ट से मौत का सही कारण सामने आ जाएगा। 

झारखंड के धनबाद निवासी कृष्ण किशोर की बेटी शिखा प्रसाद (23) पुत्री प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी में बेचलर इन आर्कीटेक्चर (थर्ड ईयर) की छात्रा थी। 2013 से हॉस्टल में रह रही शिखा का कमरा सोमवार पूर्वाह्न तक नहीं खुला तो गार्ड ने दरवाजा खटखटाया। 
विज्ञापन


गार्ड ने दी वार्डन और पुलिस को सूचना
शिखा के कमरे का दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका जताते हुए गार्ड ने वार्डन और पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो भीतर पंखे से शिखा का शव लटका हुआ था। शव को नीचे उतारने के साथ कमरे की बारीकी से तलाशी ली गई है, लेकिन किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें