नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ियों से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे जिला क्रीड़ाधिकारी कृष्णकुमार को सिडकुल पुलिस ने शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नाबालिग खिलाड़ियों से मामला जुड़े होने पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में भी कार्रवाई होगी।
रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण ले रही कई महिला खिलाड़ियों ने शुक्रवार को एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस से मुलाकात कर जिला क्रीड़ाधिकारी कृष्ण कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
नाबालिग खिलाड़ियों का कहना था कि आरोपी अधिकारी कपड़े बदलते वक्त उन्हें छिपकर देखता रहता है। उन्होंने कई बार इसका विरोध किया लेकिन हर बार कॅरियर बर्बाद करने की धमकी दे रहा है।