फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ का आरोपी खेल अधिकारी गिरफ्तार

Sat, 14 May 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • महिला हॉकी खिलाड़ियों ने लगाए थे छेड़छाड़ के आरोप
  • आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ियों से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे जिला क्रीड़ाधिकारी कृष्णकुमार को सिडकुल पुलिस ने शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नाबालिग खिलाड़ियों से मामला जुड़े होने पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण ले रही कई महिला खिलाड़ियों ने शुक्रवार को एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस से मुलाकात कर जिला क्रीड़ाधिकारी कृष्ण कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

नाबालिग खिलाड़ियों का कहना था कि आरोपी अधिकारी कपड़े बदलते वक्त उन्हें छिपकर देखता रहता है। उन्होंने कई बार इसका विरोध किया लेकिन हर बार कॅरियर बर्बाद करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला खिलाड़ी ने दर्ज कराया था मुकदमा

यौन उत्पीड़न
खिलाड़ियों ने कहा कि उसकी हरकतें बढ़ने पर उन्होंने विरोध में आवाज बुलंद की। शुक्रवार देर शाम एक महिला खिलाड़ी की ओर से जिला क्रीड़ाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।  एसएसपी ने सिडकुल पुलिस को इस संबंध में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्णकुमार को सिडकुल पुलिस ने शनिवार दोपहर हॉकी हॉस्टल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर महिंद्रा चौक से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। छेड़छाड़ के अलावा नाबालिगों से मामला जुड़ा होने पर पोक्सो एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें