फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्नी तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने डाल दिए हथियार

Sat, 23 Apr 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हत्याकांड
विज्ञापन
रिटायर्ड महिला होमगार्ड मुन्नी तिवारी हत्याकांड के खुलासे के आसार कम ही नजर आ रहे है। अंदरखाने जांच में जुटी पुलिस ने हत्याकांड को लेकर हथियार डाल दिए है। पुलिस की जांच हर संभवित बिंदू पर आकर फेल हो रही है। 
विज्ञापन


परिजन से लेकर पड़ोसियों तक भी पुलिस को कोई दिशा नहीं मिल पाई है। पॉश कालोनी शिवालिक नगर में घर में ही गला दबाकर मौत की नींद सुला दी गई महिला होमगार्ड के घर बड़ी संख्या में आमजन का आना जाना लगा रहता था। 

सिलाई का कार्य करने वाली महिला होमगार्ड ब्याज पर भी रकम देती थी इसलिए छोटे तबके का उसके यहां आना खूब होता था। 
पुलिस की जांच में कई बिंदू प्रमुख तौर पर सामने आए थे। उन बिंदूओं में प्रमुख बिंदू संपत्ति भी था लेकिन संपत्ति को लेकर की गई पड़ताल में भी कोई क्लू नहीं मिला। 
विज्ञापन


हत्याकांड के पीछे किराएदार 
ब्याज पर रकम लेने वाले भी कई लोगों से पूछताछ हुई लेकिन नतीजा सिफर रहा। एक पुराने किराएदार से मुन्नी का झगड़ा होने की बात सामने आई थी सो पूरी उम्मीद थी कि हत्याकांड के पीछे किराएदार ही है। 

पुलिस ने पौड़ी में पहुंचकर जब पड़ताल की तब पता चला कि घटना के दिन किराएदार गांव में ही था ये लाइन भी फेल हो गई। अब पुलिस को कोई दिशा ऐसी नहीं दिखाई दे रही है जिस पर चलकर हत्याकांड से पर्दा उठ पाए। 
विज्ञापन


अब पुलिस को किस्मत पर ही भरोसा है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें