फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया दरगाह में जियारत करने, बीवी को दिया नहर में धक्का

Sat, 07 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की, पिरान कलियर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बदांयू यूपी से जियारत करने कलियर पहुंचे एक पति ने अपनी पत्नी को गंगनहर में धक्का दे दिया। विवाहिता के मायके वालों ने दामाद पर ये आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस की सुस्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी के बदांयू से एक परिवार हफ्ते भर पहले जियारत करने कलियर आया था। शुक्रवार की शाम युवक ने अपने ससुराल फोन किया और बताया कि उनकी बेटी ने कलियर से धनौरी जाने के दौरान गंगनहर में छलांग लगा दी है।

सुबह हुई घटना
मायकों वालों को शक हुआ और वह शनिवार को कलियर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को शुक्रवार की सुबह नहर में धक्का दिया गया और उन्हें शाम के समय फोन किया गया। वहीं आरोपी पति के मुताबिक उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बजाय उसे आसफनगर झाल की तरफ रवाना कर दिया। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनका दामाद चार साल पहले शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता आ रहा था। प्लानिंग के तहत ही वह गुपचुप तरीके से अपने पिता व भाई के साथ कलियर आया था। वहीं एसओ कलियर ऋतुराज रावत ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें