फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलने से किया इनकार तो दंपति की कर डाली पिटाई

Fri, 25 Mar 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
हरिद्वार के एक गांव में होली खेलने से इनकार करने पर पड़ोसियों ने दंपति की बुरी तरह पिटाई कर दी। विवाहिता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि पति के भी सिर में टांके आए है।
विज्ञापन


घटना श्यामपुर के गांव कांगड़ी की है। ग्रामीण संजय शर्मा ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनके पिता अशोक शर्मा की मौत हो गई थी। इसलिए परिवार त्यौहार की खुशी नहीं मना रहा था। आरोप है कि उनके पड़ोसी युवक जबरन घर में घुसने लगे।

बचा‍व करने आई थी पत्नी
विरोध करने पर युवकों ने अपने पिता के संग मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। बीच बचाव में आई पत्नी के साथ भी मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की गई। यही नहीं उसकी छाती में पेचकस घोपने का भी प्रयास हुआ।
विज्ञापन


पीड़ित युवक की मां नीलम शर्मा ने इस संबंध में श्यामपुर पुलिस को लिखित में सूचना दी लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ महेश्वर पुर्वाल ने बताया कि आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें