हरिद्वार के रानीपुर झाल के समीप शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गई। वहीं हादसे में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह साढ़े तीन बजे की है।
जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग तीन बजे राजकुमार (50) अपनी पत्नी राजेश्वरी (45) और बेटी रेखा के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर
रानीपुर झाल के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपति और बेटी स्कूटर से छिटककर दूर जा गिरे। हादसे में राजकुमार और उनकी पत्नी राजेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में टक्कर के बाद स्विफ्ट भी बेकाबू होकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक पवन शर्मा पुत्र चूड़ामणि शर्मा निवासी बाबा गंगनाथ चौक ग्राम मुनिरका थाना बसंत विहार नई दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके साथ अन्य तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है।