फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहा प्रेमी युगल बस अड्डे पर घूमता मिला

Wed, 23 Mar 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : file
विज्ञापन
शाहपुर मुजफ्फरनगर से फरार एक प्रेमी युगल को रुड़की पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे पर बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद यूपी पुलिस दोनों को रुड़की से मुजफ्फरनगर ले गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी युवक युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। दोनों बीते 16 मार्च को घर से फरार हो गए। 

प्रेमी के खिलाफ परिजनों ने कराया मुकदमा
प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस व परिजन दोनों की तलाश में जुटे थे। वहीं प्रेमी प्रेमिका ठिकाने बदल बदल कर अलग अलग शहरों में घूमते रहे। 
विज्ञापन


मंगलवार की शाम दोनों रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर घूम रहे थे। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पूरी कहानी निकल कर सामने आई। इस पर पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस से संपर्क साधा। 

सूचना पर मुजफ्फरनगर पुलिस की एक टीम देर शाम रुड़की पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गई। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों को यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें