फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीई 12वीं में कम नंबर आने पर लगा ली फांसी

Sun, 22 May 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला

सार

  • सीबीएसई इंटर की परीक्षा में पाए थे 52 प्रतिशत अंक
  • मोतीचूर फारेस्ट कालोनी में हुई घटना
विज्ञापन
पीयूष सुयाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई12वीं की परीक्षा में कम अंक आने पर एक छात्र ने फांसी के फंदे में लटक कर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


रायवाला थाना क्षेत्र में मोतीचूर फारेस्ट कॉलोनी में वनकर्मी देवी प्रसाद सुयाल परिवार के साथ सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। शनिवार दोपहर सुयाल की पत्नी क्वार्टर से कुछ ही दूरी पर बने एक कमरे में 18 वर्षीय बेटे पीयूष सुयाल को खाना खाने के लिए बुलाने गई। कमरे में प्रवेश किया तो उसके होश उड़ गए।

रस्सी से झूलता मिला शव
बेटे का शव रस्सी के सहारे पंखे पर झूलता मिला। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा। कमरे में छानबीन की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पीयूष केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले पीयूष ने 12वीं की परीक्षा दी थी। शनिवार को परीक्षा के परिणाम आए। पीयूष करीब 52 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण हुआ। पुलिस ने बताया कि उम्मीद से कम अंक आने के कारण छात्र ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें