गुड़गांव के फिरोजपुर झिरका के भाकड़ोजी गांव में एक बाल्मीकी परिवार पर गांव के ही दंबगों ने कहर बरपाया। गांव में भगा-भगा कर बाल्मिकी परिवार के सदस्यों को पीटने के साथ-साथ उनसे जाती सूचक शब्दों को बालने व स्कूल के एक कमरे में बंद करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस के जवानों ने इस परिवार को स्कूल के कमरे से मुक्त करवाया। पीडत़रों ने पुलिस थाने में शिकायत देकर दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज करने करने व इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन भाकडोजी गांव के सोनू ने बताया कि उसकी पत्नि सरोज व भाभी गगनदेई घर के बाहर लगे हैंड़पंप पर 20 मई को कपड़े धो रही थी।
गांव के ही जफर, साबिर, हबीब, इसराइल, शोकीन, जाकिर, मुबीन हम मशवरा होकर मोबाइल पर तेज आवाज में गंदे-गंदे गाने बजाते हुए उनके घर पर आए।
सोनू ने कहा कि उसकी दादी व बुआ ने जब उनको इन गंदे गानों को बजाने से मना किया तो उनको भी गालियां देने लगे।
सोनू ने कहा कि जब उसने उनको ऐसा करने से रोका तो इन दबंग लोगों ने न केवल जाति सूचक शब्दों में अभद्र व्यवहार किया बल्कि जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ जानलेवा हमला बोल दिया। सोनू ने कहा कि इन दबंगों द्वारा हमला करने के बाद इन्होंने उनको भगा-भगा पर पीटा।
दबंगों से पिटते पिटते और भागते-भागते वे स्कूल में पहुंच गए। अंदर से कमरे को बंद किया। तब कहीं जाकर उनके परिवार की जान बची। उसने कहा कि जैसे तैसे उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ही उनको कमरे में से आजाद करवाया।
सोनू ने कहा कि इन दबंगों की दबंगाई के कारण उनका परिवार मानसिक रूप से दहशत में है और उसके पूरे परिवार को इन दबंगों से जान का खतरा बना हुआ है। उसने कहा कि यदि पुलिस ने तुरंत प्रभाव से इन दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही नहीं की तो उनका परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हो जाएगा।
दबंगों द्वारा किए गए हमलें में सोनू को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। सोनू ने कहा कि इन दबंगों ने उसकी माता व उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित सोने के पिता हरदेव ने पुलिस थाना में शिकायत का आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही करने व इंसाफ दिलाने के लिए गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि भाकड़ोजी गांव के हरदेव द्वारा दी गई शिकायत मिल गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ शीघ्र ही मामला दर्ज किया जाएगा।