फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये देखिए, प्यार के पीछे पुलिस कहां- कहां नहीं जा रही

Sun, 10 Apr 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
पुल‌िस
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर से जुड़े सीमा से सटे क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को रोकने में प्रेम-प्रसंग भी रोढ़ा बने हुए हैं। पुलिस का इन मामलों का निपटारा करने में अधिक समय गुजर जाता है, जिससे पुलिस अन्य संगीन वारदात पर लगाम लगाने के लिए ज्यादा वक्त नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन


हरिद्वार जिले का लक्सर क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा के साथ सटे होने के कारण आपराधिक दृष्टि से संवेदनशील है। उत्तर प्रदेश से आकर कई बार आपराधिक लोग क्षेत्र में चोरी, लूट, हत्या के साथ-साथ अन्य वारदातों को अंजाम देते हैं। 

प्रेमी जोड़ों की तलाश में दूर दराज के राज्यों तक जाती है पुलिस 
पुलिस के लिए इन आपराधिक घटनाओं की जांच के साथ-साथ प्रेम प्रसंग भी परेशानियों का सबब बने हुए हैं। ऐसे मामलों में प्रेमी युगल अक्सर बिना बताए घर से गायब हो जाते हैं। 
विज्ञापन


ऐसी हालत में दोनों के परिजन पुलिस पर बरामदगी के लिए दबाव बनाते हैं। पुलिस के लिए इन प्रेमी जोड़ों की तलाश करना, इतना आसान नहीं होता है। पुलिस को कई बार प्रेमी जोड़ों की तलाश में दूर दराज के राज्यों तक पहुंचना पड़ा है।

सीओ गजेंद्र सिंह रतौला का कहना है कि पुलिस का पहला कर्तव्य छोटे से लेकर बड़े मामलों में कार्रवाई करने का है। पुलिस सभी मामलों पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें