फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में सामने आएंगे विधानसभा क्षेत्र

Sun, 03 Apr 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
क्लिक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों का मैप तैयार करवा रहा है। इससे एक क्लिक पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन


मैप में विधानसभा क्षेत्र तो नजर आएंगे ही साथ ही यहां पहुंचने के लिए मोटर मार्ग, संपर्क मार्ग आदि का पूरा ब्यौरा रहेगा। यूसैक के विज्ञानियों ने मैप तैयार करना शुरू कर दिया है।

चुनावों के दौरान व्यवस्था बनाने में  रहेगी आसानी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इससे पहले प्रदेश के स्कूलों का मैप तैयार किया था। अब विधानसभा क्षेत्रों पर काम शुरू हो गया है। इस मैप के बनने से शासन को चुनावों के दौरान व्यवस्था बनाने में आसानी रहेगी। 
विज्ञापन


मैप में विधानसभा क्षेत्रों के थाने, सामुदायिक केंद्र, दूरसंचार केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हेलीपैड आदि के स्थान पर भी चिह्नित होंगे। सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग दीपक कुमार का कहना है कि मैप से व्यवस्था बनाने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें