फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिमान मामले में जेल से रिहा होकर मसूरी पहुंचे BJP विधायक

Sun, 03 Apr 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
गणेश जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान को घायल करने के आरापे में जेल गए मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी जेल से रिहा होने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के बीच भावुक हुए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और डा. हरक सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि स्व. एचएन बहुगुणा को हराने के लिए कांग्रेस ने षड़यंत्र रचा था। मगर पहाड़ के लोगों ने तत्कालीन समय में एचएन बहुगुणा जिताया।

उनके बेटे विजय बहुगुणा ने भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हरीश रावत सरकार को गिराकर उत्तराखंड की जनता को राहत दिलायी है। जोशी ने कहा कि सीएम हरीश रावत पर अभी पथराव ही हुआ है। आने वाले वक्त में और कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन


रविवार शाम को कुलड़ी स्थित होटल मसूरी क्लब में भाजपा मसूरी मंडल द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में विधायक गणेश जोशी जनता के बीच अपनी बात कहते-कहते भावुक हो गए।

शक्तिमान प्रकरण से लेकर जेल तक की यात्रा को हरीश रावत की षड़यंत्र और दमनकारी नीति करार दिया। और कहा कि हरीश रावत का यह हाल होना ही था। आने वाले समय हरीश के बेहद खराब होने जा रहा है।
विज्ञापन


अभिनंदन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व अध्यक्ष रूप सिंह कठैत, छावनी सभासद पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, महामंत्री कुशाल सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष टिहरी मीरा कैंतुरा सकलानी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित भट्ट, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, अनीता सक्सेना, एलएम काला, राकेश रावत, एडवोकेट आलोक मेहरोत्रा, आरएन माथुर, एमएम शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धर्मपाल सिंह पंवार, मनोज रेंगवाल, दिनेश पंवार, सुश्री सुमन पंवार, नर्मदा नेगी, केएस पुंडीर, अनीता, कुंदन सिंह पुंडीर समेत विधायक की बेटी और पत्नी भी समारोह में मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें